पिछले 44 सालों से लोग इस होस्टल में मरने के लिए ही ठहरते हैं


आप ये जानकार हैरान रह जाएँगे कि इसी मोक्ष प्राप्ति के लिए एक ऐसा होस्टल बनाया गया है, जहाँ मरने से लोगों को मोक्ष प्राप्त होता है। वाराणसी में ‘काशी लाभ मुक्ति भवन’ के नाम से प्रचलित ये होस्टल या होटल एक ऐसी जगह है, जहाँ प्रायः लोग अपने अंतिम दिनों में ही आते हैं। यहाँ के पुजारी मरनेवाले लोगों को  तरह-तरह के रिवाजों और कर्मकांडों के साथ धरती को छोड़ने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़े : उम्र के इस पड़ाव पे सबसे ज्यादा सेक्सी हो जाती हैं महिलाएं

पर लोग यहाँ आत्महत्या नहीं करते। यहाँ सिर्फ वे लोग ही आते हैं, जो किसी लाइलाज बीमारी से जूझ रहे होते हैं, या मरणासन्न होते हैं। पर ये लोग केवल 2 सप्ताह ही यहाँ रह सकते हैं। अगर उन्हें 2 सप्ताह में मौत नहीं आती  तो उन्हें ये स्थान छोड़ना पड़ता है।

इतना ही नहीं, यहाँ लोगों के लिए सारी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। मुक्ति भवन में 12 कमरे, एक छोटा सा मंदिर और लोगों के लिए पुजारी हैं। इस हॉस्टल के मैनेजर भैरव नाथ शुक्ला के अनुसार यहाँ वे लोग ही आते हैं, जिनका इस दुनिया में और कोई नहीं है। यह होस्टल पिछले 44 सालों से लोगों की सेवा में उपलब्ध है।

यह भी पढ़े : इस गांव में सिर्फ बलात्कारी रहते हैं!

Post a Comment

أحدث أقدم