महंगा पड़ा ये डरावनी फिल्म देखना, डर से हुई मौत


शहर के एक सिनेमाघर में एक डरावनी फिल्म देखते हुए 65 साल के एक शख्स की दिल का दौरा पडने से मौत हो गयी। पुलिस ने आज बताया कि आंध्र प्रदेश के कडापा जिले का रहने वाला शख्स कल अपने दोस्त के साथ हॉलीवुड हॉरर फिल्म द कांजरिंग 2 (The Conjuring 2) देख रहा था, तभी उसने बेचैनी की शिकायत की और बेहोश हो गया। 

पुलिस के मुताबिक उसे यहां एक निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस शख्स को पहले भी दिल का दौरा पड चुका है। उसके परिवार ने मामला दर्ज नहीं कराने का फैसला किया और शव को अंतिम संस्कार के लिए आंध्र प्रदेश ले जाया गया।

यह भी पढ़े : यहाँ रात को जिस्म का सौदा सुबह स्कूल पढ़ने जाती हैं लड़कियां

Post a Comment

أحدث أقدم