ये खाओगे तो नहीं बनेगा सेक्स का मूड


असंतुष्ट यौन जीवन कलह का कारण बनता है. मगर यदि आपको ये पता चले कि आपकी सेक्स ड्राइव आपके आहार के कारण कम हो रही है तो? जी हाँ एक रीसर्च में यह सामने आया है ,कि खाने-पीने की कुछ चीजें आपके हॉर्मोनल लेवल पर असर डालते हैं. इसलिए जरुरी है आप इन भोज्य पदार्थों के बारे में जानें और इन्हें लेने से परहेज करें. 

कॉफी: कुछ लोगों को कॉफी की लत पड़ जाती है और कभी कभी नींद खोल देने वाली कॉफी भी बेअसर लगने लगती है, अगर कॉफी पीने के बाद आपको फ्रेश फील नहीं होता, तो संभव है कि कैफीन आपकी सेक्स परफॉर्मेंस पर भी असर डाल सकती है.
यह भी पढ़े : इसे पढ़ने के बाद आप अपने फ़ोन पर Porn देखने की हिम्मत नहीं करेंगे

मसालेदार खाना: खुशबुदार और मसालेदार खाना आपके जननांगों की स्मेल पर असर डालता है. सिर्फ मसालेदार और खुशबुदार खाना ही नहीं बल्कि कॉफी, प्याज, लहसुन आदि भी जननांगों की गंध दूषित करते हैं , जिससे सेक्स के प्रति अनिच्छा बन जाती है.
बेक्ड फूड: बेकरी वाले उत्पाद जैसे कुकीज, बिस्किट्स का ज्यादा सेवन भी सेक्स ड्राइव के लिए अच्छा नहीं है. इन उत्पादों को बनाने की प्रक्रिया में इस्तेमाल की जाने वाली स्ट्रिप्स उन न्यूट्रिएंट्स को खत्म कर देते हैं जो सेक्स की इच्छा बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं. जैसे जब गेहूं को प्रॉसेस कर आटा बनाया जाता है तो इसमें व्याप्त जिंक की तीन-चौथाई मात्रा खत्म हो जाती है जो सेक्स ड्राइव के लिए महत्वपूर्ण मिनरल है.
यह भी पढ़े : लोगो ने माना घर की बजाय यहां मिलता है सेक्स का चरम सुख


Post a Comment

أحدث أقدم