शोधकर्ता बताते हैं कि जब भी आप पैंट की पिछली जेब में कुछ रख कर बैठते हैं जो आमतौर पर आपका वॉलेट ही होता है, तो आपकी कमर और पेल्विक अपनी सामान्य अवस्था की जगह एक गलत पोस्चर में आ जाती है। ऐसा जब लंबे समय तक होता है तो आपकी मसल्स पर प्रेशर पड़ता है। इसके बाद आपको कमर दर्द और साइटिका की समस्या बढ़ने की संभवना पैदा हो जाती है।
आम तौर पर आप वॉलेट ही रखते हैं पर ऐसा असर कोई भी वस्तु बैक पॉकेट में रख कर लंबे उसमय तक बैठने से होगा। कई बार आप इंर्पोटेंट कागजों का रोल या अपना मोबाइल फोन भी बैक पॉकेट में रख लेते हैं। आप सोचिए और ऐसी और कौन सी चीज है जो आप पैंट की पिछली जेब में रख छोड़ देते हैं। और दोबारा ऐसा करने से पहले ध्यान रखें कि आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ तो नहीं कर रहे।

एक टिप्पणी भेजें