पैरों की उंगलियों से जानें लोगों का स्वभाव और उनका भविष्य


हर किसी के शरीर की बनावट अलग होती है। शरीर का प्रकार अलग होता है। लेकिन कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? शायद नहीं, हम अगर सामुद्रिक शास्त्र पर नजर डालते हैं तो हमें पता चलेगा कि कैसे इंसान की काठी उसके व्यक्तित्व का आइना होती है। अगर आप को इस शास्त्र की जरा सी भी जानकारी है तो आप किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, आदतों और उसके भाग्य के बारे में काफी हद तक अंदाजा लगा सकते हैं। इसलिए आज हम आपको बताएंगे किस तरह पैरों की शेप से किसी आदमी का व्यवहार, भविष्य तथा आचार-विचार को बड़ी आसानी से समझा जा सकता है।

यह भी पढ़े : बिल्ली रास्ता काट ले तो वापस क्यों लौट जाना चाहिए?

घटते क्रम में हो उंगलियां :- यदि किसी के पैरे में अंगूठे से घटते क्रम में उंगलियां हो तो ऐसे लोग दूसरों पर अधिकार जमाने वाले होते हैं। ये चाहते हैं कि दूसरे इनकी कही हर बात को माने तथा इनकी हर बात का दूसरे लोग सम्मान करें चाहे वो गलत ही हो। जीवनसाथी के रूप में यदि पति-पत्नी दोनों के पैरों की शेप ऐसी हो तो दोनों के बीच जल्द ही तलाक हो जाता है या दोनों किसी न किसी अन्य संबंध में प्रवृत्त हो जाते हैं।

अंगूठा और पास की दो उंगलियां हो समान :- जिन लोगों के पैर में अंगूठा तथा पास की दो उंगलियां समान हो और बाकी उंगलियां छोटी हों तो ऐसे आदमी मेहनती, नम्र तथा जिम्मेदार होते हैं। ये बिना वजह किसी विवाद में नहीं पड़ते, न ही किसी को परेशान करना इनकी आदत होती है। जीवनसाथी के रूप में ऐसे आदमी का मिलना एक तरह से सौभाग्य ही मानना चाहिए।

यह भी पढ़े : स्त्रियों को कभी नहीं करने चाहिए ये 4 काम 

अंगूठे के पास वाली उंगली सबसे बड़ी :- अगर दुनिया के सबसे अच्छे योजनाकारों के पैरों की शेप देखी जाए तो पता लगेगा कि उनकी अंगूठे के पास वाली उंगली सबसे बड़ी तथा अन्य उंगलियां छोटी होती हैं। ये हर काम को बड़े ही सूक्ष्म तरीके से प्लान करते हैं और इनकी योजनाएं सफल भी होती हैं। शारीरिक रूप से ये थोड़े अक्षम हो सकते हैं परन्तु मानसिक रूप से ये बड़े ही सक्षम होते हैं।

अंगूठा लंबा तथा बाकी उंगलियां छोटी या बराबर :- यदि किसी के पैर का केवल अंगूठा लंबा तथा बाकी उंगलियां छोटी या बराबर हो तो ये लोग बहुत ही शांति और आराम से काम करने वाले होते हैं। ये बड़े ही आराम से किसी भी समस्या को सुलझा सकते हैं और अपने विरोधियों को भी निपटा देते हैं।

अंगूठे के पास वाली उंगली अंगूठे से  लंबी :- यदि किसी के पैर में अंगूठे के पास वाली उंगली अंगूठे तथा अन्य सभी उंगलियों से भी अधिक लंबी हो, तो ऐसा व्यक्ति स्वभावत ऊर्जाशाली होता है। ये लोग थकना जानते ही नहीं वरन इन्हें हमेशा कुछ न कुछ करना भाता है। कई बार तो ये लोग इतनी अधिक स्फूर्ति और तेजी के साथ काम करते हैं कि लोग इन्हें मशीन भी कहने लगते हैं।

यह भी पढ़े :  ..तो इसलिए महिलाएं अंधेरे में सेक्स करना पसंद करती है!

Post a Comment

और नया पुराने