चर्च है या कंकालों का घर, जाते हुए कांप उठती है रूह


चेक रिपब्लिक में स्थित इस रोमन कैथोलिक चर्च का नाम सेडलेक औसुएरी है। यह दुनिया का सबसे डरावना चर्च है। इसे डरावना कहने के पीछे का कारण आप खुद ही देख सकते हैं। इस चर्च में जितनी भी सजावट हुई है, वह सब इंसानी हड्डियों से की गई है।

यह भी पढ़े : डरावनी फिल्म की टीम को होटल में दिखा भूत!

इस चर्च को सजाने के लिए 40,000 कंकालों का इस्तेमाल किया गया है। इसे सजाने में खोपड़ी से लेकर एक छोटी सी उंगली की हड्डी तक का इस्तेमाल किया गया है। छत से लेकर झूमर तक, सब इंसानों की हड्डियों से ही बनाए गए हैं। जहां कुछ लोगों को यहां आकर डर लगता है तो वहीं कुछ को यहां बहुत शांति महसूस होती है।

इसके पीछे की कहानी भी बहुत विचित्र है। 1278 में जेरुसलेम की पवित्र धरती से यहां मिट्टी लाई गई थी। सभी लोगों की ख्वाइश थी कि मरने के बाद उन्हें पवित्र जगह ही दफनाया जाए। इसी कारण उन्हें इस चर्च में दफनाया गया और अब उनकी हड्डियों को इस जगह को सजाने में इस्तेमाल किया जाता है।

यह भी पढ़े : साल मे 3 बार लगता है यह बाजार यहां बिकती हैं दुल्हन

Post a Comment

और नया पुराने