डरावनी फिल्म की टीम को होटल में दिखा भूत!


हालीवुड होटल में अपनी नई फिल्म 'घोस्ट टाउन' के प्रमोशन के दौरान ब्रिटिश हास्य कलाकार रिकी गेरवैस को कुछ अजीबोगरीब चीजें देखने को मिलीं, जिसकारण वे काफी भयभीत हो गए और कार्यक्रम रद्द कर दिया। गेरवैस ने हाल ही में लास एंजलिस के रूजवेल्ट होटल में एक भोज का आयोजन किया, लेकिन कुछ अजीबोगरीब घटनाओं के बाद वे और उनकी पूरी टीम परेशान हो गई। 


पिछले कुछ वर्षों में हालीवुड के इस होटल में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। फिल्म से जुड़े एक भयभीत व्यक्ति ने कहा कि काम के दौरान भी कोई दैवीय शक्तियों ने उन्हें परेशान किया।

एक वेबसाइट के अनुसार इस होटल को लेकर लोगों की ऐसी मानसिकता को देखते हुए ही हमने अपनी डरावनी फिल्म से जुड़े भोज कार्यक्रम का आयोजन यहां करने की योजना बनाई थी, लेकिन यह हमें बेहद भारी पड़ा। हमने एक फोटो शूट का आयोजन किया था, लेकिन उस पर भी कहर टूट पड़ा। दो लोगों ने आकर हमें बताया कि एक फुल लेंथ शीशे में उन्हें एक महिला की आकृति दिखी।

हद तो तब हो गई जब रिकी के कमरे में रुके फिल्म के सह-निर्माता साल के सबसे गर्म दिन में ठंड से जम गए। उन्होंने कहा कि कमरे में अकेले होने के बावजूद सुबह उठते ही उन्हें कुछ अजीब-अजीब सी आवाजें सुनाई दीं।



Post a Comment

أحدث أقدم