टेक दिग्गज गूगल हर साल एक लिस्ट जारी करता है, जिसमें यह जानकारी साझा की जाती है कि साल भर लोगों ने गूगल पर क्या सर्च किया है। सबसे ज़्यादा सर्च किए जाने वाला कौन सा कंटेंट है और लोगों ने किस चीज़ के बारे में सबसे ज़्यादा जानने की कोशिश की है। इसी कड़ी में गूगल ने अब यह लिस्ट जारी कर दी है, जिससे पता चलेगा कि टॉप पर कौन सा कंटेंट है, जिसे सबसे ज़्यादा खोजै गया है। गूगल की इस लिस्ट को ‘ईयर इन सर्च 2021’ कहा जाता है।
गूगल ने इस संबंध में वैश्विक सूची के साथ-साथ राष्ट्र-आधारित सूचियां भी जारी की हैं। जिसमें क्षेत्रीय स्तर पर क्या-क्या सबसे ज्यादा सर्च किया गया वह जानकारी मिलती है। गूगल पर इस साल यानी 2021 में टॉप तीन में सबसे ज़्यादा सर्च किया जाने वाला कंटेंट- इंडियन प्रीमियर लीग, CoWIN और ICC T20 विश्व कप रहे हैं। लोगों ने इनके बारे में जानने की सबसे ज़्यादा कोशिश की है। ये तीनों इस साल सबसे ज़्यादा चर्चा में भी रहे हैं। वहीं, अगर फिल्मों की बात करें तो जय भीम, शेरशाह और राधे फिल्म सबसे ज़्यादा सर्च किए गए हैं।
इनके अलावा अगर खबरों की बात करें तो भारत में टोक्यो ओलंपिक, अफगानिस्तान समाचार और ब्लैक फंगस से जुड़ी अपडेट लोगों ने सबसे ज़्यादा सर्च की है। वहीं, नीरज चोपड़ा, आर्यन खान और शहनाज गिल जैसी हस्तियां भी काफी सुर्ख़ियों में रही हैं, इसलिए उन्हें भी सबसे ज़्यादा सर्च किया गया है। तो चलिए अब आपको बताते हैं कौन से विषय सबसे ज़्यादा सर्च किए गए हैं…
भारत में ओवरऑल टॉप सर्च
इंडियन प्रीमियर लीग
कोविन
आईसीसी टी20 विश्व कप
यूरो कप
टोक्यो ओलंपिक
खबरों में टॉप रहें ये सब्जेक्ट
टोक्यो ओलंपिक
ब्लैक फंगस
अफगानिस्तान समाचार
पश्चिम बंगाल चुनाव
ट्रॉपिकल साइक्लोन ताउते
इन फिल्मों को किया गया सबसे ज़्यादा सर्च
जय भीम
शेरशाह
राधे
बेल बॉटम
एटरनल्स
इन हस्तियों को किया गया सर्च
नीरज चोपड़ा
आर्यन खान
शहनाज गिल
राज कुंद्रा
एलोन मस्क
रेसिपी में ये रहे टॉप पर
एनोकी मशरूम
मोदकी
मेथी मटर मलाई
पालकी
चिकन सूप
Fees barni padti hi guys but id bi 😍💓
जवाब देंहटाएंSandeep 9335391202
जवाब देंहटाएंएक टिप्पणी भेजें