'तारक मेहता' की बबीता जी ने जॉर्डन में खुले आसमान के नीचे लिया मड बाथ, देखें तस्वीरें


 टीवी के सबसे मशहूर शो में से एक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के किरदार फैन्स के बीच खासे लोकप्रिय हैं। उन्हीं कलाकारों में से एक हैं मुनमुन दत्ता, जो शो में बबीता जी का किरदार निभाती हैं। मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिए फैन्स का मनोरंजन करते हैं। एक्ट्रेस ने फिर से अपनी कुछ थ्रोबैक तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें वो मड बाथ लेती नजर आ रही हैं।


तस्वीरों में आप देख सकेंगे कि बबीता जी ऊपर से नीचे तक मिट्टी में लिपटी नजर आ रही हैं। मुनमुन  जॉर्डन में  खुले आसमान के नीचे  'मड बाथ' का मजा लेती नजर आ रही हैं। मुनमुन की इन कुछ थ्रोबैक तस्वीरें ने इंटरनेट पर तापमान बढ़ा दिया है।


दरअसल, ये तस्वीरें आज की नहीं बल्कि साल 2017 की हैं जिन्हें मुनमुन ने अब शेयर किया है।  इन तस्वीरों को पोस्ट करने के साथ ही एक्ट्रेस से ये भी बताया कि फोटोज 2017 में उनके जॉर्डन ट्रिप की हैं। मुनमुन ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'डेड सी और सेहतमंद मड बाथ। जॉर्डन 2017...'।

Post a Comment

और नया पुराने