क्रिकेटर हरभजन सिंह और गीता बसरा के घर एक बार फिर नन्हे मेहमान की एंट्री हुई है। एक्ट्रेस गीता बसरा ने एक बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद हरभजन सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। गीता और हरभजन घर में नन्हे मेहमान के आने से बेहद एक्साइटेड हैं।
आपको बता दें कि क्रिकेटर हरभजन सिंह और गीता बसरा के घर इससे पहले एक बेटी ने जन्म लिया था। जिसका नाम हिनाया है। हिनाया का जन्म 27 जुलाई 2016 को हुआ था। क्रिकेटर हरभजन सिंह और एक्ट्रेस गीता बसरा 29 अक्टूबर 2015 को पंजाब के जालंधर में एक दूसरे से शादी के बंधन में बंधे थे।
वहीं, हरभजन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को शेयर करते हुए बताया कि उनकी पत्नी और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। आपको बात दें कि मार्च में कपल ने इस खुशखबरी को अपने फैन्स के साथ शेयर किया था कि उनके घर में जुलाई में दूसरे बच्चे की एंट्री होने वाली है। वहीं, अपनी प्रेग्नेंसी के वक्त गीता बसरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखीं और उनके लुक्स भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुए थे। हरभजन सिंह के दूसरी बार पिता बनने पर भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन सहित कई क्रिकेटर्स ने उन्हें और गीता को बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें