खुद को हथकड़ी में बांधकर अपने प्यार की परीक्षा लेने वाले एक कपल का रिश्ता सिर्फ 123 दिन ही चला। आखिरकार ये कपल हथकड़ी से आजाद हो गया और दोनों का ब्रेकअप हो गया। अपने अनोखे प्रयोग के चलते इस कपल की चर्चा पूरी दुनिया में हुई थी। यूक्रेन के इस कपल ने अपने प्यार की परीक्षा लेने के लिए खुद को हथकड़ी में जकड़ लिया था लेकिन 123 दिन बाद ही दोनों इसमें ‘फेल’ हो गए।
अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। अलेक्जेंडर और विक्टोरिया ने हथकड़ी के काटे जाने के बाद कहा कि इस अनोखे प्रयोग के चलते दोनों ने कई कड़वे सच का सामना किया। हथकड़ी में जकड़ने का फैसला दोनों ने साथ मिलकर लिया था। इसी साल वेलेंटाइन के दिन दोनों ने यूक्रेन की राजधानी कीव में यूनिटी मूर्ति के सामने खुद को जंजीर में बांध लिया था।
इसके बाद से ही कपल हर काम साथ-साथ करते थे। चाहें बाथरूम जाना हो या कहीं बाहर। हालांकि विक्टोरिया ने शुरुआत में इस आइडिया का विरोध किया था लेकिन बाद में वो भी अलेक्जेंडर के साथ सहमत हो गईं। अपने रिश्ते के खत्म होने के बाद दुखी विक्टोरिया कहती हैं कि यह एक सबक है यूक्रेन और दुनियाभर के कपल्स के लिए कि जो हमने किया उसे कोई भी ना दोहराए।




एक टिप्पणी भेजें