अगर आप भी Facebook पासवर्ड भूल गए हैं, मत लें टेंशन, ऐसे करें रीसेट...!

 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। खास बात है कि इसका इस्तेमाल अब केवल युवाओं के बीच ही नहीं, बल्कि हर उम्र के लोगों में किया जा रहा है। बच्चे हो या बुर्जुग Facebook पर अकाउंट बनाकर लोगों से कनेक्ट रहने की कोशिश करते हैं। लॉकडाउन के दौरान तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया। अच्छी बात यह है कि एक बार मोबाइल में Facebook ओपन करने के बाद आपको बार-बार पासवर्ड डालने की जरूरत नहीं होती। लेकिन अगर आप किसी और डिवाइस में अपना अकाउंट ओपन कर रहे हैं और Facebook का पासवर्ड भूल गए हैं तो अकाउंट ओपन ही नहीं होगा। ऐसे में हम आज Facebook पासवर्ड को रीसेट करने का तरीका बताने जा रहे हैं।


अगर आप अपने Facebook अकाउंट का पासवर्ड भूल गए हैं और बार-बार डालने पर भी याद नहीं आ रहा। तो बेहतर है कि उसे रीसेट कर दें। रीसेट करने के लिए आपको अपनी रजिस्टर्ड मेल आईडी याद होनी चाहिए। क्योंकि मेल आईडी पर एक कोड भेजा जाता है। आइए जानते हैं Facebook के पासवर्ड को रीसेट करने का तरीका…


- इसके लिए सबसे पहले Facebook ऐप या वेबसाइट ओपन करें।
- फिर वहां अपनी मेल आईडी डालें और उसके नीचे दिए गए Forgotten account पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको अपनी रजिस्टर्ड मेल आईडी या फोन नंबर डालना है और फिर पासवर्ड रिकवरी के लिए तीन विकल्प मिलेंगे।
- इनमें Google Account, Send code Via Email या फिर Send code Via message ऑप्शन शामिल हैं।
- तीनों में से किसी भी एक विकल्प को सिलेक्ट करें और सिलेक्ट किए गए विकल्प पर आपको एक कोड भेजा जाएगा।
- इस कोड सबमिट करने के बाद आपके सामने Facebook अकाउंट का एक नया पेज ओपन होगा। जहां पासवर्ड रिसेट कर सकते हैं।
- नया पासवर्ड रीसेट करने के बाद सबमिट कर दें और बस आपका अकाउंट ओपन हो जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने