राखी सावंत ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी काफी डरी हुई हैं और वे नर्स से कहती हैं, ‘मैं एक गाना गाऊं नया... मेरा वीडियो रिलीज होने वाला है। तेरे ड्रीम में मेरी एंट्री...मेरे ड्रीम में तेरी एंट्री'। इस तरह से राखी को इंजेक्शन लग जाता है और उन्हें पता भी नहीं चलता। राखी वीडियो में बताती हैं कि उन्होंने कोवीशील्ड की पहली डोज लगवाई है। सोशल मीडिया पर लोग राखी के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
एक यूजर ने राखी के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘भाई ये वर्ल्ड की नंबर 1 कॉमेडियन है'। तो एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘आपको वैक्सीन की जरूरत नहीं... कोरोना आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता'। वहीं, विंदु दारा सिंह ने भी राखी के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘आपके हाथ में कोवीशील्ड की एंट्री'। इस तरह से लोग राखी के इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें