वेडिंग एनिवर्सरी पर अमृता राव और अनमोल ने किया ऐलान, दान करेंगे ऑक्सीजन सिलेंडर


 पूरे देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। ऐसे में मनोरंजन जगत से कई सितारे अपनी- अपनी तरफ से मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब अभिनेत्री अमृता राव और उनके पति आरजे अनमोल का नाम भी जुड़ गया है। अमृता राव और आरजे अनमोल ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर लोगों की मदद करने का फैसला किया है।

दरअसल अमृता राव और आरजे अनमोल आज अपनी पांचवी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर इन दोनों ने लोगों की मदद के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर्स दान करने का ऐलान किया है। इस बात की जानकारीर अमृता राव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है।

अमृता ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए पति के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'आज हमारी वेडिंग एनिवर्सरी पर हम जरूरतमंदों को ऑक्सीजन सिलेंडर दान करने का फैसला करते हैं। हम आप सभी से आपकी शुभकामनाओं को समाज और राष्ट्र की सेवा में बदलने का निवेदन करते हैं।' इसके साथ ही पोस्ट में उन्होंने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए एक फोन नंबर भी दिया है।

बता दें कि अमृता राव और आरजे अनमोल ने एक दूसरे को लंबे वक्त तक डेट किया था। जिसके बाद साल 2016 में दोनों ने गुपचुप रीके से शादी कर ली थी। दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। शादी के करीब चार साल बाद 2020 में अमृता ने अपने बेटे को जन्म दिया। दोनों ने बेटे का नाम वीर रखा है। कुछ समय पहले ही इन दोनों ने बेटे की पहली झलक फैंस को दिखाई है।

Post a Comment

और नया पुराने