अक्सर स्मार्टफोन यूजर्स की पुराने फोने के स्लो होने की शिकायत रहती है। हालांकि कई बार स्मार्टफोन पुराना होने की वजह से स्लो नहीं होता है। कई मौकों पर देखा गया है कि स्मार्टफोन में पर्याप्त स्पेस होने के बावजूद स्लो हो जाता है। अगर आप स्मार्टफोन के स्लो होने की वजह से नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो जरा ठहरिये! आज हम आपके लिए पांच कमाल की टिप्स एंड ट्रिक्स लेकर आये हैं, जो आपके पुराने स्मार्टफोन को सुपरफास्ट बना देंगी। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से....
1. स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां समय-समय पर पुराने स्मार्टफोन को सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करती रहती हैं। आमतौर पर स्मार्टफोन पर सॉफ्टवेयर अपडेट का नोटिफिकेशन आता है। लेकिन कई मौकों पर नोटिफिकेशन्स मिस हो जाता है। ऐसे में यूजर्स स्मार्टफोन की Setting ऑप्शन के General बटन पर क्लिक करने सॉफ्टवेयर अपडेट का पता लगा सकते हैं। सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ आपका स्मार्टफोन पहले से ज्यादा सुरक्षित और फास्ट हो जाता है। साथ ही यूजर्स को कुछ कमाल के नये फीचर्स भी मिलते हैं।
3. ऐप्स आपके फ़ोन पर एक ट्रेस छोड़ देते हैं, जो समय के साथ रैम को हैंग कर सकते हैं। इससे आपका स्मार्टफोन स्लो हो सकता है। ऐसे में समय-समय पर फोन के cache फाइल को डिलीट करते रहना चाहिए। इसके लिए यूजर्स को Settings-Storage-Cache पर विजिट करा होगा।
4. अगर आपने कुछ ऐप्स को लंबे वक्त से इस्तेमाल नहीं किया है, तो ऐसे ऐप्स को डिलीट कर देना चाहिए। इससे आपके स्मार्टफोन की स्पीड बढ़ सकती है। आमतौर पर माना जाता है कि फोन के 10 फीसदी स्पेस को खाली रखना चाहिए।
5. स्मार्टफोन ब्रांड की तरफ से एंड्राइड स्मार्टफोन में अपनी ROM इंस्टॉल की जाती है। लेकिन अगर आपको कम ROM के चलते आपका स्मार्टफोन स्लो हो गया है, तो यूजर्स को कस्टम रोम का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपके स्मार्टफोन की स्पीड तेज हो जाएगी।



एक टिप्पणी भेजें