लोग खुद भी कोरोना से बचने के लिए हर जरूरी प्रयास कर रहे हैं। दिन के 12 घंटे घर से बाहर रहने वाले लोगों के लिए इस समय लगातार कई दिनों तक घर में रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। घर की लक्ष्मण रेखा में रहने के कारण लोगों में मानसिक तनाव यानी स्ट्रेस की समस्या बढ़ रही है। अगर इस समय घर में रहने के कारण आपको भी स्ट्रेस हो रहा है तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ खास टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप इस स्ट्रेस को छूमंतर कर सकते हैं।
2. अगर आप कई सारे लोगों के बीच रहकर भी अकेलापन या स्ट्रेस महसूस कर रहे हैं तो कुछ अच्छी किताबों को पढ़ना शुरू कर दें। पढ़ना या लिखना पसंद नहीं है तो लाइट या फिर अपना मनपसंद म्यूजिक सुनें। आप चाहें तो घर में रहने के दौरान पेंटिंग भी कर सकते हैं और दिमाग को तरोताज़ा महसूस करवा सकते हैं।
3. घर में रहने के दौरान मॉर्निंग वॉक पर तो जा नहीं सकते हैं, लेकिन सुबह जल्दी उठकर बालकनी में टहल सकते हैं। सुबह खुली हवा में सांस लेकर मन और दिमाग दोनों को ही पॉजिटिव महसूस करवा सकते हैं।




एक टिप्पणी भेजें