कोरोना मरीज को सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो इन बातों का रखें ध्‍यान


 देश में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से हड़कंप मचा हुआ है। इसको लेकर लोग अस्पतालों में दौड़ लगा रहे हैं। लेकिन वहां भी आईसीयू बेड और ऑक्सीजन की कमी से मरीजों का बुरा हाल है। ऐसे में हेल्थ ऑथोरिटीज लोगों को घर में ही रिकवर होने की सलाह दे रही हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक सांस लेने में तकलीफ बढ़ने पर सभी को अस्पताल आने की आवश्यकता नहीं है। अगर ऑक्सीमीटर पर ऑक्सीजन लेवल लगातार 90 के नीचे जा रहा है तभी अस्पताल जाएं। इसके अलावा जिन लोगों को सांस लेने में परेशानी आ रही है वो कुछ बातों को ध्यान में जरूर रखें...

- अगर आप सांस में जरा भी दिक्कत महसूस कर रहे हैं तो धूम्रपान न करें। साथ ही सिगरेट-बीड़ी पीने वालों से भी कोसों दूर रहें।   

- घर में इस्तेमाल होने वाली कैमिकल से बनी खुशबूदार अगरबत्ती या धूपबत्ती के धुएं से भी बच कर रहे। 


- webmd की एक रिपोर्ट के अनुसार, शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने पर गैस स्टोव, मोमबत्ती, फायरप्लेस, बिजली या गैस हीटर जैसी चीजों से करीब 5 फीट दूर रहें। 

- पेट्रोलियम, ऑयल, ग्रीस बेस्ड क्रीम या वैसलीन जैसे किसी भी प्रोडक्ट को छाती या शरीर के किसी हिस्से पर न लगाएं। 

- अगर आप होम क्वारन्टीन हैं तो अपने कमरे में कुछ अच्छे इंडोर प्लान्ट की व्यवस्था कर लीजिए। ऐसा करने से आप हमेशा फ्रेश एयर के बीच रहेंगे। 

- कुछ खास एक्सरसाइज भी हमारी रेस्पिरेशन एबिलिटी को दुरुस्त करने में मददगार होती हैं। ऐसे में एक्सपर्ट की सलाह पर ऐसी एक्सरसाइज नियमित रूप से करें। 


- शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा खून में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने देगी। इसलिए डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। 

- रोजाना नियमित रूप से मेडिटेशन करें। अपनी सांस पर फोकस करें।  

- खाने में लो सोडियम डाइट का सेवन करें। ऐसी डाइट किडनी और ब्लड में जाने वाले ऑक्सीजेनेशन को बढ़ाने का काम करती है। 

Post a Comment

और नया पुराने