1- पेट को स्वस्थ्य रखने के लिए आप आम के पत्तों को उबालें और फिर इसे किसी बर्तन में रात भर के लिए ढ़क कर रख दें। अगली सुबह इस पानी को छाने और खाली पेट इसका सेवन करें। इस पानी का नियमित रूप से सेवन करें। यह आपके पेट के लिए एक टॉनिक का काम करता है और पेट से संबंधित अन्य समस्याओं को भी दूर करता है।
2-आम की पत्तियों से किडनी में पथरी की समस्या को हल करने और किडनी को सेहतमंद रखने में मदद मिलती है। इसी तरह यह आपको गॉल ब्लैडर की पथरी से निजात पाने और लिवर को सेहतमंद रखने में भी मदद करता है। रोजाना आम की पत्तियों के पाउडर से बना घोल पीने से किडनी के स्टोन दूर करने में मदद मिलती है।
3-आम की पत्तियां अस्थमा की बीमारी को कंट्रोल और इससे आपको बचाती हैं। आम की पत्तियां चाइनीज दवाओं में भी बहुत प्रयोग की जाती हैं, आप अस्थमा से निजात पाने के लिए इसकी पत्तियों का काढ़ा बनाकर थोड़ा सा शहद मिलाकर प्रयोग कर सकते हैं।



एक टिप्पणी भेजें