मेष राशिफल :- लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए ये समय मेहनत करने वाला है।
वृषभ राशिफल :- कार्यक्षमता में वृद्धि के बीच आज भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशिफल :- वाहन क्रय करने की इच्छा के बीच अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी। क्या करूं क्या न करूं कि स्थिति से बचने के लिए शांति से फैसले लें।
कर्क राशिफल :- समय कम है और काम ज्यादा, अत: मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा। दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखे। पेट सम्बन्धित रोग संभव।
सिंह राशिफल :- आजीविका के स्त्रोत में वृद्दि के आसार के बीच पूराने निवेश से लाभ होगा। आज फ़ालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुक्सान कर बैठेंगे। उचित होगा जो करना चाहिए वो ही करें।
कन्या राशिफल :- उन्नति के पथ पर अग्रसर रहने की कोशिशों के बीच कार्य की अधिकता के कारण आज जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है।
तुला राशिफल :- व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। नौकरी पेशा जातक अपने वाक्य चातुर से कार्य बना लेंगे। वहीं आज का दिन खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए भी श्रेष्ठ रहने की संभावना है। यात्रा से लाभ संभव है।
वृश्चिक राशिफल :- वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। जरा सी गलती के चलते बने काम बिगड़ सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना आगे बढ़ने में सहायक होगी। दूसरों को बदलने की कोशिश करने से अच्छा है अपनी सोच को बदलें।
धनु राशिफल :- पूंजी निवेश से लाभ की संभावना के बीच आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज का दिन राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आज कोई भी गलती नुक्सान का कारण बन सकती है।
मकर राशिफल :- व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। व्यर्थ चिंता को छोड़ना हितकारी रहेगा। खाद्य पदार्थ से जुड़ें जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रीय होगा।
कुंभ राशिफल :- जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है,इसका लाभ लें। आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। परिजनों से भेंट होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।
मीन राशिफल :- धनकोष में वृद्धि की संभावना के बीच अपने कॅरियर से जुड़े खास निर्णय लेने होंगे। ध्यान रहें आत्मविश्वास की कमी के कारण आज आप गलत फैसले भी ले सकते हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

एक टिप्पणी भेजें