देश में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। हालांकि लॉकडाउन जैसी पाबंदियों की वजह से कोरोना के मामले में कमी आ रही है। रोजोना 3।5-4 लाख दर्ज किये जाने वाले केस अब 1।5-2।0 लाख के बीच हैं। देश में रविवार को कोरोना के 1 लाख 65 हजार से ज्यादा नए मामले आए और इस दौरान 3400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 1,65,553 नए मामले सामने आए और इस दौरान 3,460 लोगों की जान चली गई है। हालांकि 2,76,309 लोग इस दौरान कोरोना को मात देने में भी सफल रहे हैं।
देश में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2,78,94,800 हो गया है और अब तक 3,25,972 लोगों की जान जा चुकी है। भारत में 2,54,54,320 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं, जबकि 21,14,508 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। देश में अब तक 21,20,66,614 को टीका लगयाा जा चुका है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक यह लगातार छठा दिन है जब देश में संक्रमण की दर 10 फीसदी से नीचे रिकॉर्ड की गई है। उधर, देश में फिलहाल 8।02 फीसदी पॉजिटिविटी रेट दर्ज की गई है। पॉजिटिविटी दर बीते 6 दिनों में 10 फीसदी से नीचे ही चल रहा है।
एक टिप्पणी भेजें