केरल और जम्मू कश्मीर में बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी।
जम्मू कश्मीर, केरल, मुजफ्फराबाद, गिलगित बाल्टिस्तान और लद्दाख के कुछ इलाकों हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अप्रैल और जून के महीने में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। इस साल पिछले सालों की तुलना में अधिक गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। अप्रैल महीने की शुरुआत से ही गर्मी अपने तेवर दिखा रही है।
ओडिशा में तापमान 44 डिग्री के पार जा चुका है, जबकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में धूल भरी हवाएं चल रही हैं। वहीं, अप्रैल के महीने में ही भीषण गर्मी झेल रहे मैदानी इलाके के लोगों को कुछ दिन के लिए गर्मी से राहत मिल सकती है। मैदानी इलाकों में अगले तीन दिनों में तापमान में 5 डिग्री तक की कमी आ सकती है।
हालांकि, इसके बाद फिर से तेज लू चलने लगेगी और तापमान फिर से बढ़ जाएगा। हिमाचल प्रदेश में तीन अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। चार से सात अप्रैल तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
पांच अप्रैल को मध्य पर्वतीय छह जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।



एक टिप्पणी भेजें