टीवी पत्रकार और एंकर रोहित सरदाना के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह ने शोक जताया है। अपने शोक संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि रोहित सरदाना हमें बहुत जल्द छोड़कर चले गए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रोहित सरदाना हमेशा ऊर्जा से भरे रहते थे और देश की प्रगति के लिए हमेशा जोश में दिखते थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रोहित सरदाना को उनके कई चाहने वाले लोग याद करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने रोहित सरदाना के निधन को देश के मीडिया जगत को एक बड़ी हानि बताया है।
प्रधानमंत्री मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने भी रोहित सरदाना के निधन पर शोक जताते हुए उनके असमय चले जाने पर दुख व्यक्त किया है। गृह मंत्री ने की देश ने एक बहदुर और निष्पक्ष पत्रकार खो दिया है। रोहित सरदाना मूल रूप से हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले थे। वे कोरोना से संक्रमित जरूर थे लेकिन गुरुवार रात तक वे सक्रिय रूप से अपने ट्विटर के जरिए कोरोना पीड़ित लोगों की मदद के लिए सबको प्रेरित कर रहे थे।
Rohit Sardana left us too soon. Full of energy, passionate about India’s progress and a kind hearted soul, Rohit will be missed by many people. His untimely demise has left a huge void in the media world. Condolences to his family, friends and admirers. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 30, 2021
इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने भी रोहित सरदाना के निधन पर शोक जताया है, अपने शोक संदेश में रजत शर्मा ने लिखा, "टीवी ऐंकर रोहित सरदाना के निधन की ख़बर से आहत हूँ. रोहित ने अपनी हिम्मत, मेहनत और लगन से एक बड़ा मुक़ाम हासिल किया था. उनके जाने से पत्रकार जगत का भारी नुक़सान हुआ है. दुःख की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिवार और साथियों को शक्ति दे।"
रोहित सरदाना देश के सबसे लोकप्रिय टीवी एंकरों में माने जाते थे और उनकी सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी फॉलोइंग थी। फिलहाल रोहित न्यूज चैनल आजतक के लिए काम कर रहे थे लेकिन आजतक से पहले उन्होंने जी न्यूज के साथ लंबी पारी खेली थी।
Rohit Sardana left us too soon. Full of energy, passionate about India’s progress and a kind hearted soul, Rohit will be missed by many people. His untimely demise has left a huge void in the media world. Condolences to his family, friends and admirers. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 30, 2021

एक टिप्पणी भेजें