पीरियड्स का समय कई युवतियों और महिलाओं के लिए कष्टदायी होता है। माहवारी के दौरान दर्द, मूड स्विंग्स, पेट में सूजन, भारीपन, एंग्जायटी, फूड क्रेविंग होती है। आमतौर पर मासिक चक्र 28 दिनों का होता है, लेकिन 21 से 38 दिनों के बीच कभी भी हो सकता है। लेकिन अगर किसी महिला या युवती को पिछली बार पीरियड्स होने के अगले 35 दिन या उससे अधिक समय तक माहवारी नहीं होती है तो इसे अनियमित माना जाता है। ऐसे में पीरियड्स के समय होने वाली इनपरेशानियों को दूर करने में असरदार माने जाते हैं ये आयुर्वेदिक उपाय....
- माहवारी के दिनों में होने वाले दर्द को कम करने में सुबह-सुबह भिगोई हुई किशमिश और केसर का सेवन खाली पेट करना चाहिए। ये पीरियड्स पेन को दूर करने का एक पारंपरिक तरीका है जिसका इस्तेमाल कई सालों से होता आ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि इसमें अगर महिलाएं काली किशमिश का इस्तेमाल करती हैं तो इससेे अधिक फायदा होगा।
- अदरक में दर्द कम करने वाले गुण मौजूद होते हैं, ऐसे में पीरियड्स के दौरान इनका सेवन लाभकारी हो सकता है। अदरक के छोटे-छोटे टुकड़ों को पानी में उबालकर पीने से दर्द और शरीर में होने वाली ऐंठन की परेशानी दूर होगी।
- पीरियड्स के दौरान डार्क चॉकलेट खाना बहुत ही फायदेमंद और आरामदायक होता है। ये मैग्नीशियम और आयरन से भरपूर होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व पीरियड्स क्रैम्प्स को दूर करने में भी मददगार हैं।
- कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान गैस और एसिडिटी की परेशानी देखने को मिलती है। ऐसे में एक चुटकी हींग को पानी के साथ निगल लेने से फायदा हो सकता है। इसके सेवन से गैस या एसिडिटी की परेशानी तुरंत ठीक हो जाती है।
एक टिप्पणी भेजें