बॉलीवुड एक्ट्रेस और 'जन्नत गर्ल' के नाम से फेमस सोनल चौहान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सोनल रेड कलर के ऑउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं, सोनल की ये तस्वीरें अब जमकर वायरल हो रही हैं।
इस रेड कलर के ऑउटफिट में सोनल बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सोनल के चाहने वाले फैंस करोड़ों में हैं। सोनल चौहान ने साल 2005 में मिस वर्ल्ड टूरिज्म जीतने वाली पहली भारतीय थीं।
सोनल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और समय समय पर फोटोज और वीडियोज अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
फिल्मों में ज्यादा काम ना कर पाने के बावजूद चौहान ने खूब नाम कमाया है। अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों का दिल जीतने में सोनल सफल रहीं हैं।
साल 2008 में आई फिल्म जन्नत से इमरान हाशमी के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।
एक टिप्पणी भेजें