टीवी एक्ट्रेस डोनल बिष्ट सोशल मीडिया पर सबसे ज्य़ादा एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेसस में से एक हैं। डोनल बिष्ट अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड फोटो से अपने चाहने वालों का दिल जीत लेती हैं।
डोनल बिष्ट के फैंस को भी उनका बोल्ड अंदाज पसंद है। यही कारण है कि उनकी तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो जाया करती हैं।
फोटो में डोनल पीले रंगी की बिकिनी पहने पूल के किनारे खड़ी होकर अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करते हुए दिख रही हैं। इसके साथ ही कुछ तस्वीरों में पूल में मस्ती करती दिख रही हैं।
फोटो में उनके लुक की बात करें तो वह खुले बालों में आंखों पर पीला गॉगल लगाए पोज दे रही हैं। फोटो के साथ उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पानी संग खेलते हुए दिख रही हैं।
आपको बता दें कि डोनल टीवी शो 'एक दीवाना था', 'रूप- मर्द का नया स्वरूप' और 'दिल तो हैप्पी है जी' में अपने एक्टिंग और खूबसूरत का लोहा मनवा चुकी हैं।
एक टिप्पणी भेजें