वीडियो: रवींद्र जडेजा के छक्कों की सुनामी को देखकर गदगद हुईं वाइफ रीवा

 
आरसीबी के खिलाफ रविंद्र जडेजा ने धमाल वाली पारी खेली और 28 गेंद पर नाबाद 62 रन बनाए। जडेजा की पारी में सबसे हैरानी वाली बात ये रही कि बल्लेबाज ने आखिरी ओवर में हर्षल पटेल के खिलाफ आतिशी बल्लेबाजी की और 37 रन बना डाले, जिसमें एक नो बॉल पर तूफानी छक्का भी शामिल था। जडेजा की पारी ने फैन्स का दिल जीत लिया। यहां तक कि क्रिकेट पंडित बी जडेजा की पारी को देखकर हैरान नजर आए और सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया। 


जब जडेजा सीएसके के फाइनल ओवर में हर्षल पटेल की गेंद पर धमाका कर रहे थे तो स्टैंड में उनकी वाइफ रीवा सोलंकी बेटी के साथ मैच देख रहीं थी। जडेजा जब-जब छक्का मार रहे थे, तब -तब रीवा खड़े होकर सर रविंद्र जडेजा को चीयर कर रहीं थी। सोशल मीडिया पर रीवा के द्वारा जडेजा को चीयर करते हुए तस्वीर खूब वायरल हो रही है। जडेजा ने 28 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली। यह उनके आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। यह अपने आईपीएल करियर का केवल तीसरा अर्धशतक है।


यही नहीं जब जडेजा ने 5 छक्का जमाया तो वाइफ की ओर देखकर फ्लाइंग किस करते हुए भी नजर आए। जडेजा ने अपनी पारी से सीएसको के जीत के दरवाजे पर पहुंचाया। बाद में जडेजा ने गेंदबाजी से भी कमाल किया और 3 विकेट लेकर चेन्नई के लिए जीत निश्चित कर दी। जडेजा को उनकी यादगार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। 

Post a Comment

और नया पुराने