शिखर धवन ने युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री के साथ किया भंगड़ा, वायरल हुई वीडियो

 
दरअसल युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाली है। इस वीडियों में वह भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहें हैं। इस वीडियों में शिखर धवन पंजाबी गाने पर धनश्री के साथ भंगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं शिखर धवन ने भी इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने इसके साथ लिखा कि प्रतिभाशाली धनश्री वर्मा के साथ डांस करके मजा आया।


वहीं धनश्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि गब्बर के अंदाज में भंगड़ा। धनश्री की इस वीडियो पर धवन ने कमेंट करते हुए लिखा कि आपको इसके साथ डांस कोरियोग्राफ करने वाले का नाम भी बताना चाहिए। धनश्री ने इसका जवाब देते हुए लिखा कि यह डांस धवन ने कोरियोग्राफ किया है और उन्हें मैंने असिस्ट किया है। इससे पहले भी धनश्री भारतीय खिलाड़ियों के साथ डांस कर चुकी हैं। वह भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर के साथ भी डांस कर चुकी हैं।  


गौर हो कि धनश्री वर्मा डॉक्टर के साथ-साथ ही कोरियोग्राफर भी हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया पर डांस करते हुए की वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में धनश्री वर्मा पंजाबी गायक जस्सी गिल के साथ गाने में दिखाई दी थी। इस गाने में फैंस ने उनके लुक और डांस को काफी पसंद किया। 

Post a Comment

और नया पुराने