एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना फिलहाल किसी शो में नजर नहीं आ रही हैं लेकिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। वो अपनी लेटेस्ट तसवीरों की वजह से हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। नागिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है। अब उनका लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वारल हो रहा है। अपने काम के साथ साथ करिश्मा तन्ना अपने बोल्ड अवतार को लेकर भी छाई रहती हैं। एक बार फिर करिश्मा तन्ना ने अपने सेक्सी फोटो से इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।
करिश्मा तन्ना ने आज जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं उसमें वो एक पूल में नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों में ब्लैक एंड व्हाइट बिकिनी पहनी है। इसके साथ ही उन्होंने कैप और गॉगल्स लगाए हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘पूल हॉलिक।’
करिश्मा तन्ना ने कुछ दिनों पहले जहां अपनी एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो बेहद ही हॉट अंदाज में दिखाई दे रही थी। इन तस्वीरों में वो बिकिनी पहने हुए अपने बेड पर आराम फरमाती नजर आ रही हैं। करिश्मा ने इन तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘वाइल्ड स्प्रिट, सॉफ्ट हार्ट।’
इन तस्वीरों में करिश्मा का परफेक्ट फिगर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वह कमेंट बॉक्स में करिश्मा की फिटनेस का राज पूछ रहे हैं। हालिया फिल्म की बात करें तो करिश्मा तन्ना ने जी5 पर रिलीज हुई सूरज पर मंगल भारी फिल्म में एक आइटम नंबर किया,बसंती नाम के इस गाने में उन्होंने जमकर ठुमके लगाए।




एक टिप्पणी भेजें