देश में कोरोना की सुनामी मचा रही तबाही, एक दिन में रिकॉर्ड 3.87 लाख लोग पॉजिटिव


कोरोना के बढ़ते कहर के बीच देश में हर अगले दिन नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार रात 12 बजे तक देश में बीते 24 घंटे में 3.86 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके थे। हर दिन पिछले दिन का रिकार्ड टूट रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान 3,501 लोगों की मौत भी हुई जिनमें महाराष्ट्र के 771 और दिल्ली के 395 लोग शामिल हैं। चिंताजनक बात यह है कि कोरोना संक्रमण से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट गिरती जा रही है। 


रात 12 बजे तक उपलब्ध हुए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के रिकार्डतोड़ 3,86,595 मामले सामने आने से अब तक इस महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 1,87,54,925 हो गई। वहीं इस दौरान 3,501 और लोगों की मौत से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,08,313 हो गई। 


मौत के नए मामलों में सर्वाधिक 771 मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद दिल्ली में 395, छत्तीसगढ़ में 251, उत्तर प्रदेश में 295, कर्नाटक में 270, गुजरात में 180, झारखंड में 145, पंजाब में 137, राजस्थान में 158, उत्तराखंड में 85 और मध्य प्रदेश में 95 लोगों की मौत हो गई। देश में अब तक हुई कुल 2,08,313 मौत में से 67,985 महाराष्ट्र में, 15,772 दिल्ली में, 15,306 लोगों की कर्नाटक में, 13,933 की तमिलनाडु में, 12,238 उत्तर प्रदेश में, 11,248 लोगों की पश्चिम बंगाल में, 8909 की पंजाब में और 8312 लोगों की छत्तीसगढ़ में मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौत अन्य गंभीर बीमारियों के कारण हुई है।

Post a Comment

और नया पुराने