देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,79,88,637 हो गई है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ठीक होने की दर गिरकर 82.54 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमण से 3285 और लोगों के दम तोड़ने से मृतक संख्या बढ़कर 2,01,165 हो गई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। यह संख्या बढ़कर 29,72,106 हो गई है, जो कुल संक्रमितों का 16.34 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 से ठीक होने की दर गिरकर 82.54 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,48,07,704 हो गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में एक दिन में कोविड-19 के जितने मामले सामने आए हैं, उनमें से 69.1 प्रतिशत महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 10 राज्यों से हैं। कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान उन दस राज्यों में शामिल हैं, जहां कुल कोविड मामलों में से 69.1 प्रतिशत मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने कहा, अब तक 28 करोड़ से अधिक जांच की जा चुकी हैं। संक्रमण की दर 6.28 प्रतिशत है।



एक टिप्पणी भेजें