राशिफल 30 अप्रैल 2021: जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?

 
मेष राशिफल :- दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। माता पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

वृषभ राशिफल :- जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रुपरेखा बनेगी। संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है।

मिथुन राशिफल :- मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनैतिक मामलों में आपका विरोध होगा।

कर्क राशिफल :- अपनी निर्णय शक्ति मजबूत बनाएं, निर्णय पर टिक कर नहीं रहने के कारण ही आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

सिंह राशिफल :- दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी ले कर ही निवेश करें।

कन्या राशिफल :- कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें काम बनेंगे।

तुला राशिफल :- व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आप के बने बनाए कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझबुझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे।प्रेम प्रसंग सफल होंगे।

वृश्चिक राशिफल :- सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी।

धनु राशिफल :- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते है। छोटी मानसिकता को खुद से दूर करें। आप जो सोचते हैं वह करते नहीं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें।

मकर राशिफल :- व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। उचित होगा अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है।अध्ययन में अवरोध आ सकता है। अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध न निकालें।

कुंभ राशिफल :- दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद की संभावना के बीच बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, नए मित्र बनेंगे।पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

मीन राशिफल :- अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। कार्यप्रणाली में सुधार करना होगा। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। लाभ होगा।

Post a Comment

और नया पुराने