देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, पिछले 24 घंटों में इतने नए मरीज


रविवार को पूरे भारत में कोरोना के कुल 47,005 नए संक्रमण दर्ज किए गए। 24 घंटे में संक्रमित लोगों की संख्या में इतना इजाफा 11 नवंबर 2020 के बाद से पहली बार देखने को मिला है। वहीं 24 घंट में बढ़े कोरोना के नए आंकड़े के साथ ही देश में सक्रिय मामलों की संख्या 350,000 के करीब पहुंच गई है। महाराष्ट्र समेत देश के आठ राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ने से नए मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है।


पिछले पांच दिनों में पूरे देश में 200000 से ज्यादा नए लोग कोविड-19 से संक्रिमण हुए हैं और पिछले 30 दिनों में कई सक्रिय मामले सामने आए हैं। रविवार की रात तक, देशभर में कोरोना के कुल 345,122 एक्टिव केस दर्ज किए गए है। रिपोर्ट की माने तो भारत में कोरोना के पहले वेब में सक्रिय मामलों की संख्या सितंबर के मध्य में मिलियन अंक पार कर गई थी। वहीं एक बार फिर कोरोना के मामले दोबारा रफ्तार पकड़ने लगे हैं।


वहीं रविवार के आए रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देशभर में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 159,755 तक पहुंच गई। जबकि छह राज्यों में 86।8 फीसदी नए कोविड मरीजों की मौतें हुईं है। वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां पिछले 24 घंटो में किसी भी मौत की जानकारी नहीं मिली है। इन राज्यों में राजस्थान, असम, गोवा, उत्तराखंड, ओडिशा, झारखंड, लक्षद्वीप, सिक्किम, पुदुचेरी, दादर और नगर हवेली, नागालैंड, त्रिपुरा, लद्दाख, मणिपुर, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

Post a Comment

और नया पुराने