देश में पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के इतने नए मामले, 106 लोगों की हुई मौत


देश में कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण आज से शुरू हो चुका है। हालांकि रफ्तार धीमी होने के बाद एक बार फिर से कोरोना के केसों में तेजी देखी गई है। पिछले एक हफ्ते से रोजाना 15 हजार से ज्‍यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। आज भी देश में कोरोना के 15510 नए मामले आए हैं, जिसके बाद देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 11,112,241 हो गई है।

पिछले 24 घंटों में 106 मौतों के साथ देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्‍या 1,57,157 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में 11,288 डिस्चार्ज, जिसके बाद कुल 1,07,86,457 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं।

हालांकि देश में अभी भी कोरोना के 1,68,627 सक्रिय मामले हैं। इसके साथ ही 16 जनवरी से शुरू हुए कोरोना टीकाकरण के तहत देश में 1,43,01,266 लोगों को वैक्‍सीन की डोज दी जा चुकी है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 28 फरवरी तक देश में कुल 21,68,58,774 नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें से 6,27,668 नमूनों का परीक्षण कल किया गया था।

Post a Comment

और नया पुराने