इन देशों में हैं दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल, कहीं 1.45 रुपया तो कहीं 4.50 रुपये लीटर हैं भाव


 देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोज ब रोज नए रिकॉर्ड बना रही हैं। देश के ज्यादातर शहरों में नॉर्मल पेट्रोल 91 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है। वहीं राजस्थान में 1 लीटर पेट्रोल के लिए अब 100 रुपये से भी ज्यादा देना पड़ रहा है। मंगलवार को पेट्रोल और डीजल 35 से 38 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल 91.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.47 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, दूसरी ओर दुनिया में कई ऐसे देश भी हैं जहां गैसोलीन फ्यूल की कीमत भारत के मुकाबले कई गुना तक कम है। कुछ देशों में पेट्रोल के दाम भारतीय करंसी में 10 रुपये प्रति लीटर से भी कम है।


- वेनेजुएला में पेट्रोल की कीमत 1.45 रुपये प्रति लीटर है। यहां सबसे सस्ता पेट्रोल है

- ईरान में पेट्रोल का दाम 4.49 रुपये प्रति लीटर है। एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए आपको पांच रुपये से भी कम देने होंगे।

- अंगोला में एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए आपको 17.82 रुपये चुकाने होंगे।

- अल्जीरिया में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 25.15 रुपये है।


- कुवैत में पेट्रोल का दाम 25.25 रुपये प्रति लीटर है।

- भारत के पड़ोसी देशों की बात करें, तो पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 51.13 रुपये प्रति लीटर है।

- बांग्लादेश में पेट्रोल को 76.40 रुपये प्रति लीटर में खरीदा जा सकता है।

Post a Comment

और नया पुराने