Xiaomi ने लॉन्च किया एक ओर दमदार स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत

 
शाओमी ने ग्लोबल मार्केट्स के लिए अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi Mi 11 लॉन्च कर दिया है। शाओमी का यह स्मार्टफोन पिछले साल दिसंबर में चीन में लॉन्च हो चुका है। Mi 11 स्मार्टफोन बड़े डिस्प्ले और 108 मेगापिक्सल के मेन कैमरे के साथ आया है। क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ आने वाला यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है।

शाओमी एमआई 11 स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 749 यूरो (करीब 65,800 रुपये) है। यह कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। वहीं, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 799 यूरो (करीब 70,100 रुपये ) है। शाओमी का यह स्मार्टफोन क्लाउड व्हाइट, मिडनाइट ग्रे और हॉरिजन ब्लू इन 3 कलर ऑप्शंस में मिलेगा।


Xiaomi Mi 11 स्मार्टफोन में 6.81 इंच का कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 3200X1440 पिक्सल है। फोन के टॉप में लेफ्ट कॉर्नर पर फ्रंट कैमरे के लिए पंच होल दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz के एडॉप्टिवसिंक रिफ्रेश रेट के साथ आया है। फोन के स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास विक्टस से प्रोटेक्टेड है।

शाओमी एमआई 11 के बैक में तीन कैमरे दिए गए हैं। फोन के बैक में मेन कैमरा 108 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा, फोन के पीछे 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का टेलीमैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रंट में सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो कि नाइट मोड फोटोग्राफी सपोर्ट के साथ आता है।


शाओमी के इस स्मार्टफोन में 4600 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 55W फास्ट वायर्ड चार्जिंग, 50W फास्ट वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वायरलेस और फास्ट वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी यूजर्स को 1 घंटे से कम में फोन फुल चार्ज करने की सहूलियत देती हैं।

Post a Comment

और नया पुराने