Jio के इस सस्ते प्लान में अब यूजर्स को मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा


जियोफोन को वर्ष 2017 में लॉन्च किया गया था और उसके बाद रिलायंस जियो का सब्सक्राइबर बेस तेजी से बढ़ा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 2019 के आखिर तक सिर्फ जियोफोन का सब्सक्राइबर बेस 7 करोड़ से अधिक हो गया था। अब जियो ने अपने 75 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा को जोड़ दिया है। इसे कंपनी ऑल इन वन प्लान बता रही है जिसे कि 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ लाया गया है। इसमें देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100MB डेटा और 50 एसएमएस ऑफर किए जाते हैं। इसके अलावा जियो एप्स की कंप्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी दी जा रही है। इसके अलावा कंपनी ने ऑल इन वन कैटेगरी में 125 रुपये वाले प्लान को भी शामिल किया है जिसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, हर दिन 500MB डेटा और 300 एसएमएस 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ दिए जा रहे हैं।


रिलायंस जियो ने अपने 11 रुपये वाले डेटा ऐड-ऑन प्लान को अपडेट कर दिया है। इस ऐड-ऑन प्लान को कंपनी ने 400MB डेटा के साथ लॉन्च किया था और बाद में इसे 800MB डेटा के साथ रिवाइज़ कर दिया गया था। अब रिलायंस जियो ने इस ऐड-ऑन पैक में 1GB डेटा ऑफर करना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि यह प्लान मोबाइल नंबर पर चल रहे बेस प्रीपेड प्लान के एक्सपायर होने तक वैलिड रहता है।


इसके अलावा जियो के पास 21 रुपये वाला प्रीपेड डेटा ऐड-ऑन प्लान भी मौजूद है जिसमें यूजर्स को 2GB डेटा मिलता है, वहीं 51 रुपये वाले प्लान में कुल 6GB डेटा और 101 रुपये वाले प्लान में 12GB डेटा ऑफर किया जाता है। इन सभी डेटा प्लान की वैलिडिटी बेस प्रीपेड प्लान पर निर्भर करती है।

Post a Comment

और नया पुराने