आज हम आपको बताएंगे कि कैसे फोन अनलॉक रहने के बावजूद भी कोई बगैर आपके मर्जी के उसे इस्तेमाल नहीं कर सकता। आपके एंड्रॉयड फोन में ही एक खास फीचर मौजूद है, जिसे आप कुछ सिंपल टिप्स के जरिए आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने फोन में मौजूद पर्सनल डाटा को दूसरे लोगों से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...
Pin the Screen या Screen Pinning नाम से एक फीचर आपके स्मार्टफोन में मौजूद है। इस फीचर के इस्तेमाल के बाद कोई भी दूसरा व्यक्ति बिना आपकी मर्जी के फोन को एक्सेस नहीं कर सकता है। यह फीचर एंड्रॉयड 5.0 और उसके बाद के सभी वर्जन में उपलब्ध है। सैमसंग के फोन में यह फीचर pin windows के नाम से है।
ऐसे करे सेटिंग्स
- सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं।
- फोन की सेटिंग्स में आपको Security & Lock स्क्रीन का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
- अब यहां प्राइवेसी से जुड़े कई विकल्प दिखाई देंगे। सबसे नीचे आपको Pin the Screen या Screen Pinning नाम - का ऑप्शन दिखाई देगा।
- इस ऑप्शन पर टैप करें और इसे ऑन कर दें।
- सामने वाले को जिस एप का इस्तेमाल करना हो, उसे पिन करने के लिए ओपन करें और फिर बंद कर दें।
- इसके बाद Recent Apps के ऑप्शन में जाएं।
- यहां उस एप को लॉन्ग प्रेस करें, जिसे आप पिन करना चाहते हैं।
- इसके बाद Pin के ऑप्शन को सिलेक्ट करें। अब Pin किए गए एप के अलावा और कुछ भी नहीं खुलेगा।
Pin ऑप्शन को कैसे हटाएं?
फोन वापस मिलने के बाद आपको Pin के ऑप्शन को हटाने के लिए अपने Home और Back बटन दोनों को एकसाथ दबाना होगा और लॉक स्क्रीन पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। बस हो गया काम।



एक टिप्पणी भेजें