क्रिकेट अनिश्चितता का खेल है। इसमें कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। इसका जीता जागता उदाहरण दिखा भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे टेस्ट के तीसरे दिन। पुजारा और पंत क्रीज पर जमे थे और इंग्लैंड के बॉलर्स की नींद उड़ा रहे थे। दोनेां छोर से चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत शानदार पारी खेल रहे थे कि अचानक चेतेश्वर पुजारा के साथ एक ऐसा पल गुजरा, जिसे शायद वे कभी भुला पाएं।
पुजारा जिस तरह से आउट हुए उसे दर्शक बैडलक कह रहे हैं। हुआ यूं कि 51 वां ओवर चल रहा था, भारत अच्छी स्थिति में थी और 4 विकेट पर 192 रन बन चुके थे। पुजारा 73 रन बनाकर खेल रहे थे, जबकि पंत 72 रन पर थे। डोम बेस बॉलिंग कर रहे थे, इतने में पुजारा ने उसे शॉर्ट लेग पर खड़े फील्डर के ऊपर से निकालना चाहा, बॉल अच्छी गति में थी, लेकिन ये क्या? बॉल फील्डर के कंधे पर लग गई और फिर वो हुआ, जिस पर पुजारा को भी यकीन करना मुश्किल हो गया।
बॉल फील्डर के कंधे पर लगकर उछल गई और एक आसान सा कैच जो रूट ने ले लिया। ये नजारा देख सब दंग रह गए। चेतेश्वर पुजारा भी ये नजारा देखकर डिस्अपॉइंट नजर आए।
Sometimes life isn’t fair 🇮🇳🏴#INDvENG pic.twitter.com/K2yVHvQqnC
— Chloe-Amanda Bailey (@ChloeAmandaB) February 7, 2021



एक टिप्पणी भेजें