एक शोध में पता चला है कि फरवरी में जन्मे बच्चे ज्यादा बुद्धिमान और लंबी कद काठी के होते हैं। अपने कौशल ज्ञान की वजह से ये अपनी बात ज्यादा बेहतर ढंग पेश कर पाते हैं। यह शोध 21,000 बच्चों पर करीब सात साल तक किया गया।
शोध के अनुसार, फरवरी में पैदा होने वाले बच्चों में कम तनाव देखने को मिलता है। इनमें चिड़चिड़ापन भी कम होता है। हालांकि, ये जल्दी ही किसी भी बात को दिल से लगा लेते हैं।
न्यूजीलैंड में शोधकर्ताओं ने 4 से 5 साल की उम्र के बच्चों पर यह शोध किया। इसमें बच्चों के विचार, स्वभाव, फिजूलखर्ची, ध्यान और दोस्त बनाने की कला का विश्लेषण किया गया था। इस दौरान सर्दी में पैदा होने वाले बच्चों को व्यावहारिक रूप से ज्यादा बेहतर पाया गया।
शोधकर्ता के मुताबिक, फरवरी में पैदा हुए लोग जरा हटकर पेशा चुनने में ज्यादा विश्वास रखते हैं। इस महीने में जन्मे ज्यादातर लोग या तो कलाकार बनते हैं या फिर यातायात पुलिस में सेवाएं देना पसंद करते हैं।
शोध के अनुसार, इंसान की लोकप्रियता का उसके जन्म से भी सीधा कनेक्शन होता है। इस महीने में पैदा हुए लोग क्रिएटिविटी के दम पर लोगों के बीच अपनी खास पहचान बनाते हैं। ये लोग झट से किसी भी समस्या का हल खोजने में भी माहिर होते हैं। ज्योतिष अनुसार फरवरी में जन्मे ज्यादातर लोग कुंभ या मीन राशि के होते हैं। 1 से 18 फरवरी के बीच पैदा होने वालों की जहां कुंभ राशि होती है, वहीं इसके बाद जन्मे मीन राशि से ताल्लुक रखते हैं। कुंभ राशि के लोग जहां तेज तरक्की करने में विश्वास रखते हैं, वहीं मीन राशि वाले कला की दुनिया में खास पहचान बनाते हैं।



एक टिप्पणी भेजें