बजट में क्या हुआ महंगा-क्या सस्ता, यहां जानिए सब कुछ


कोरोना संकट के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  ने सोमवार (1 फरवरी) को आम बजट 2021-22 पेश किया। कोरोना की वजह से चरमरा चुकी अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं तो वहीं, बेरोजगार हो चुके लाखों युवाओं और अन्य सेक्टर को बजट से काफी उम्मीदें थी। वित्त मंत्री ने सभी के उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए इस बार का बजट पेश किया है। उन्होंने कई सेक्टर के लिए खजाना खोल दिया। वित्त मंत्री ने कहा कि बजट ऐसे समय आ रहा है जब देश की जीडीपी दो बार माइनस में गई। वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कई ऐसी घोषणाएं की जिसका असर सीधे-सीधे आम आदमी के जेब पर पड़ने वाला है। ऐसे में ये जानना बहुत जरूरी है कि क्या सस्ता हुआ है और क्या महंगा हुआ है?


ये चीजें हुई सस्ती
आम बजट 2021-22 में कई चीजें सस्ती हुई है। इसमें दैनिक जीवन से जुड़ी कुछ वस्तुएं हैं तो कुछ अन्य वस्तुएं शामिल हैं। इस बार चमड़े के उत्पाद, ड्राई क्लीनिंग, लोहे के उत्पाद, पेंट, स्टील के बर्तन, इंश्योरेंस, बिजली, जूता, नायलॉन, सोना-चांदी, पॉलिस्टर, तांबे का सामान, कृषि उपकरण आदि सामान सस्ता हुआ है।


ये चीजें हुई महंगी
आम बजट 2021-22 में कई चीजें महंगी हुई है। इसमें दैनिक जीवन से जुड़ी कुछ वस्तुएं हैं तो कुछ अन्य वस्तुएं शामिल हैं। इस बार मोबाइल और चार्जर, तांबे का सामान, सूती कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कॉटन के कपड़े, रत्न, लेदर के जूते, सोलर इन्वर्टर, सेब, काबुली चना, यूरिया, डीएपी खाद, चना दाल, पेट्रोल-डीजल, शराब, ऑटो पार्ट्स आदि सामान महंगी हुई है। शराब में अब 100 फीसदी सेस लगेगा।

Post a Comment

और नया पुराने