आधुनिक समय में चाय दवा की तरह है। लोग सुबह की शुरुआत चाय से ही करते हैं। कुछ लोगों को चाय की लत ऐसी लग जाती है कि तय समय पर चाय न मिले, तो उनके सिर में दर्द होने लगता है। इसके लिए अधिकांश घरों में सबसे पहले चाय ही बनाई जाती है। इसके बाद ही कोई अन्य काम किया जाता है। अगर आप भी चाय के शौक़ीन हैं और चाय के बिना रह नहीं पाते हैं, तो अपनी चाय को स्वास्थ्यवर्धक बनाने की कोशिश करें। इस चाय से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। खासकर बढ़ते वजन से परेशान लोगों के लिए यह चाय तो अचूक दवा है। आइए जानते हैं कि यह चाय वजन कम करने में कैसे फायदेमंद होती है....
-अदरक का एक छोटा टुकड़ा
-एक चम्मच अजवाइन
-एक नींबू
-एक गिलास पानी
इसके लिए अजवाइन को एक दिन पहले ही पानी में भिगो कर रख दें। अगले दिन अजवाइन पानी को उबालें। अब अदरक को अच्छी तरह से बारीक काट कर उबलने के लिए डाल दें। जब चाय अच्छी तरह से पक जाएं। इसके बाद उसे उतारकर इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर सेवन करें। आप चाहे तो मीठे के लिए इसमें शहद मिला सकते हैं। इस चाय के सेवन से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें ।



एक टिप्पणी भेजें