वेट हेयर और रोजी चिक्स के साथ पिंक लिप्स और प्लजिंग नेकलाइन वाली ड्रेस में प्रियंका सिजलिंग लुक में नजर आ रही हैं। फैंस प्रियंका की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
प्रियंका ने ये फोटोशूट फैशन मैगजीन मैरी क्लेयर के लिए करवाया है। जिसमे वो स्प्रिंग 2021 कलेक्शन के साथ नजर आ रही हैं। कवर पर छाई तस्वीर में प्रियंका गुलाबी रंग की खूबसूरत सी ड्रेस में दिख रही हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका की फिल्म द व्हाइट टाइगर हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव, और आदर्श गौरव हैं। फिल्म ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। पीसी की फिल्म को लोगों से खूब प्यार मिला। इसके अलावा प्रियंका ने हाल ही में हॉलीवुड फिल्न 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग खत्म की है।






एक टिप्पणी भेजें