दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं बंद

 
किसान ट्रैक्टर रैली के नाम पर दिल्ली में किसानों द्वारा की गई हिंसा के मद्देनजर मौजूदा कानून और व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। एहतियात के तौर पर सिंघू बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, मुकरबा चौक और नांगलोई में मध्यरात्री तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने दिल्ली मेट्रो ग्रे लाइन पर सभी स्टेशनों के प्रवेश/निकास द्वार भी बंद करे गए है। लाल किला में बड़ी संख्या में इकट्ठा प्रदर्शनकारियों ने लाल किले में अपने झंडे लगा दिए है। 


वहीं दिल्ली में किसान रैली के नाम पर हुई हिंसा में कई पुलिसकर्मी घायल हुए है। ज्वाइंट कमिश्नर शालिनी सिंह ने बताया कि हम सुबह से किसानों से अपील कर रहे हैं कि जो रास्ता दिल्ली पुलिस के साथ बैठक में तय हुआ है उसका पालन करें। काफी लोग उस रास्ते से चले गए हैं लेकिन कई लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की,बैरिकेड तोड़े। हमारे कुछ लोग घायल हुए हैं।
 

दिल्ली के आईटीओ इलाके में विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने डीटीसी बस में तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मियों को घेरकर लाठियों से उनकी पिटाई की गई है। दिल्ली के नांगलोई इलाके में प्रदर्शनकारी किसानों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल करना पड़ा है। 


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि कृपया एनएच 44, जीटीके रोड, आउटर रिंग रोड, सिग्नेचर ब्रिज, जीटी रोड, आईएसबीटी रिंग रोड, विकास मार्ग, आईटीओ, एनएच 24, निजामुद्दीन खट्टा, नोएडा लिंक रोड, पीरागढ़ी और आउटर दिल्ली, पूर्व और पश्चिम दिल्ली बॉर्डर क्षेत्रों में ना जाने की अपील की है जहां किसान का पदर्शन जारी है।

Post a Comment

और नया पुराने