एली अवराम की इन तस्वीरों से नजरें हटाना हो जाएगा मुश्किल, सोशल मीडिया पर मचा रहीं तबाही


बॉलीवुड अभिनेत्री और रियलिटी शो 'बिग-बॉस' की पूर्व प्रतियोगी एली अवराम अपनी खूबसूरती की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार वह अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में है। एली अवराम ने यह तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। अब ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। 


इन फोटोज में एली अवराम काफी हॉट नजर आ रही हैं। ऐली ने यह फोटोशूट एक ट्रैवल मैगजीन के लिए कराया है. ताजा एडिशन में मैगजीन ने ऐली को कवरगर्ल के तौर पर पेश किया है। 


एली की इन तस्वीरों पर उनके हजारों फैन्स दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं। आपको बता दें कि एली अवराम फिल्मों के साथ-साथ कई आइटम नंबर्स और रिएलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं।


सोशल मीडिया पर एली कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार में तहलका मचाती रहती हैं। एक्ट्रेस एली अवराम को उनकी खूबसूरती और बोल्डनेस के लिए जाना जाता है।


सोशल मीडिया पर एली अवराम काफी लोकप्रिय हैं और फैन्स उनके हर अंदाज को फॉल करते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने