बालों के लिए बहुत फायदेमंद है नारियल तेल, जानें इसके चमत्कारिक फ़ायदे


नारियल का तेल न सिर्फ स्किन की समस्याएं दूर करने के लिए फायदेमंद है, बल्कि ये आपके बालों के लिए भी टॉनिक का काम करता है। नारियल के तेल में लॉरिक एसिड होता है, जो बालों को अच्छे से प्रोटीन देता है। ये तेल बालों की जड़ों तक हिफाजत करता है। बालों के टूटने की समस्या है, तो नारियल के तेल का इस्तेमाल करें। नारियल के तेल में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट बालों को तंदुरुस्त करता है, बल्कि बालों की ग्रोथ भी बढ़ाता है। नारियल का तेल बालों पर पॉल्यूशन के असर को कम करता है। साथ ही आपको गर्मी से भी बचाता है। आइए जानते हैं कि नारियल का तेल बालों के लिए किस तरह फायदेमंद है।

- बाल झड़ना, ड्राई स्‍कैल्‍प और पतले बाल से परेशान हैं तो नारियल तेल से मसाज करें। नारियल तेल की मसाज से बाल मजबूत और मोटे बनेंगे। नारियल का तेल बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा भी दिलाएगा। नारियल का तेल सेबम की तरह होता है, जो शरीर का नेचुरल ऑयल होता है, जो स्‍कैल्‍प को ड्राई होने से बचाता है।


- नारियल के तेल में लॉरिक एसिड होता है, जो बालों को प्रोटीन देता है। बालों की जड़ों की रक्षा करता है और उन्हें टूटने से रोकता है।

- बालों में डैंड्रफ से परेशान हैं तो नारियल तेल से मसाज करें। डैंड्रफ की समस्या दूर करने में नारियल का तेल बेहद असरदार साबित होता है।

- नारियल का तेल बेहतरीन हेयर कंडीशनर है। आपके बाल रूखे और बेजान हैं, तो रात को नारियल तेल से बालों की मसाज करें। अगले दिन बालों को धो डालें। आपके बालों को संपूर्ण पोषण मिलेगा।


- आप भी स्ट्रेस और टेंशन में रहते हैं तो सिर की नारियल तेल से मसाज करें। तेल की मसाज रक्त संचार बढ़ाने में मददगार है।

- बालों में किसी तरह का फंगल इंफेक्शन हो गया है तो नारियल के तेल से मसाज करें। नारियल का तेल स्कैल्प पर किसी भी तरह के फंगल का जड़ से इलाज करता है।   

Post a Comment

और नया पुराने