शादी के तोहफे में एके-47 मिले तो भला आपका क्या रिएक्शन होगा। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
वीडियो पाकिस्तान का है। यहां एक दूल्हे को तोहफे में एके-47 मिली। बस फिर क्या था, जिसने ये वीडियो देखा कमेंट किए बिना नहीं रह सका।
वीडियो शादी समारोह का है। स्टेज पर महिला दिखती है जो दूल्हे को बधाई दे रही है। फिर अचानक एक दूसरा शख्स उसके हाथ में एके-47 पकड़ा देता है, जिसे वह दूल्हे को गिफ्ट में देती है।
गिफ्ट में दी जा रही राइफिल अत्याधुनिक कलाश्निकोव एके 47 राइफल है। इस दौरान वहां मौजूद लोग जमकर तालियां बजाते सुने जा सकते हैं।
Kalashnikov rifle as a wedding present pic.twitter.com/BTTYng5cQL
— Adeel Ahsan (@syedadeelahsan) November 25, 2020

एक टिप्पणी भेजें