ब्राउन कलर की चमकीली साड़ी में मलाइका अरोड़ा का दिखा देसी अवतार, देखें वायरल तस्वीरें


 बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ब्राउन कलर की चमकीली साड़ी में नजर आ रही हैं। 


मलाइका अरोड़ा इन तस्वीरों में अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही उनके खुले बाल उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने कैप्शन में लिखा, "लंबे और गर्व के साथ खड़े रहें।" 


बता दें, एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का यह लुक रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' का है। इन तस्वीरों में मलाइका काफी खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 


मलाइका अरोड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस बतौर जज इंडियाज बेस्ट डांसर में नजर आ रही हैं। इससे पहले उन्होंने इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल भी जज किया था। काम के अलावा मलाइका अरोड़ा अपने ग्लैमरस लुक्स और स्टाइल को लेकर भी हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। 


उनकी फोटो हो या वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी होती है। सिर्फ इतना ही नहीं मलाइका अकसर एक्टर अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती है। आए दिन दोनों को पार्टी करते हुए स्पॉट किया जाता है। 

Post a Comment

और नया पुराने