व्हॉट्सएप सबसे पॉपुलर मैसेजिंग एप्स में से एक है। इसमें यूजर्स की सुरक्षा के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके बावजूद कई बार Whatsapp Chat लीक होने की खबरें सामने आती रहती हैं। पिछले दिनों बॉलीवुड के कई कलाकारों की व्हॉट्सएप चैट वायरल हुई थीं। इसके बाद इस मैसेजिंग एप की सिक्योरिटी को लेकर सवाल उठने लगे। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान अगर आप रखेंगे तो कोई भी आपकी चैट लीक नहीं कर पाएगा, यहां तक की हैकर्स भी नहीं।
1. व्हॉट्सएप में कई ऐसे फीचर्स हैं, जिनका इस्तेमाल कर आप अपनी चैट के लीक होने से बचा सकते हैं। सबसे पहले आप अपने व्हॉट्सएप के क्लाउड बैकअप को बंद कर दें। दिनभर की चैट्स को व्हॉट्सएप रात में अपने क्लाउट स्टोरेज में सेव करता है। ऐसे में अगर आपके व्हॉट्सएप का क्लाउड बैकअप किसी के हाथ लग जाए तो वह उन्हें आसानी से पढ़ सकता है। इसलिए तुरंत ऑटोमैटिक क्लाउड ऑप्शन को डिसेबल कर दें।
2. बता दें कि व्हॉट्सएप में टू-स्टेप वैरिफिकेशन भी होता है, इससे अपने अकांउट को ज्यादा सुरक्षित कर सकते हैं। इस फीचर को आपको एक्टिवेट करना होगा। इसके बाद जब भी आप किसी अन्य डिवाइस पर अपना अकाउंट ओपन करेंगे तो ये 6-डिजिट कोड मागेंगा, जो सिर्फ आपको पता होगा। इससे अगर कोई अन्य व्यक्ति आपका अकाउंट दूसरे डिवाइस पर खोलना चाहेगा तो उसे वह कोड नहीं मिल पाएगा और वह आपकी चैट नहीं पढ़ पाएगा।
3. व्हॉट्सएप में फिंगरप्रिंट और फेस आईडी जैसी बायोमैट्रिक सिक्योरिटी भी होती है। फिंगरप्रिंट या फेस-आईडी से आप अपने व्हॉट्सएप अकाउंट को और अधिक सुरक्षित कर सकते हैं। इसे एक्टिवेट करने के लिए आपको सेटिंग्स में जाकर अकाउंट्स को ओपन करना होगा। इसके बाद प्राइवेसी में जाकर Fingerprint Unlock को सिलेक्ट करें। इसी तरह एप्पल यूजर फेस आईडी एक्टिवेट कर सकते हैं।
4. बता दें कि व्हॉट्सएप पर कई तरह के मैसेज आते हैं। इनमें कुछ लिंक भी शेयर किए जाते हैं। आप किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। वह लिंक स्पाईवेयर हो सकता है, जो आपके फोन से निजी जानकारियां चुरा सकता है।



एक टिप्पणी भेजें