क्या आप जानते हैं कि वास्तुशास्त्र में दीपक को जलाने के ये कुछ नियम


 हिंदु धर्म में दीपक जलाने को बहुत महत्तव दिया जाता है। दीपक को खुशियों का प्रतीक माना जाता है। हर घर में दीपक जलाने को लेकर कुछ नियम भी होते हैं जैसे कि कईं लोग सुबह शाम दीपक जलाते हैं तो कुछ सिर्फ सुबह। कुछ लोग शाम को अपने घर के आंगन में तुलसी के पौधे पर दीपक जगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तुशास्त्र में दीपक को जलाने के कुछ नियम होते हैं।


आप अपने घर में दीपक तो जला लेते हैं लेकिन इस की दिशा किस ओर होनी चाहिए और किस दिशा में दीपक जलाकर आपको पर्याप्त फल मिलता है इसकी जानकारी शायद आपको नहीं होगी। तो चलिए आपको बताते हैं दीपक की लौ के अलग अलग अर्थों के बारे में। 

1.  दक्षिण दिशा
दीपक की लौ दक्षिण दिशा की ओर रखने से हानि होती है। जी हां..और यह हानि किसी धन के रूप में तो ही सकती है वहीं व्यक्ति के रूप में भी हो सकती है। इसलिए इस दिशा में दीपक की लौ न रखें।

2. पश्चिम दिशा 
वहीं अगर दीपक की लौ पश्चिम दिशा की ओर रखने से इससे घर और जिंदगी में दुख बढ़ता जाता है। 


3. पूर्व दिशा
पूर्व दिशा में दीपक की लौ रखने से आयु में वृद्धि होती है। 

4.  उत्तर दिशा
अगर आप की जिंदगी में पैसों की कमी है तो दीपक की लौ उत्तर दिशा की ओर रखें इससे आपको धनलाभ होगा। 

Post a Comment

और नया पुराने