मां बनीं एक्ट्रेस अमृता राव, शादी के 4 साल बाद घर गूंजी बेटे की किलकारी

 
एक्ट्रेस अमृता राव और उनके पति आरजे अनमोल के घर हाल ही में नन्हें मेहमान की किलकारियां गूंजी है। अमृता राव ने बेटे को जन्म दिया है। अमृता और उनके पति आरजे अनमोल के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी है। 

प्रवक्ता ने बताया अमृता की रविवार सुबह ही डिलीवरी हुई। अनमोल ऑपरेशन थिएटर में साथ थे और अमृता और बेबी दोनों अच्छे हैं। नए मेहमान के आने से घर में हर कोई खुश हैं। आरजे अनमोल पिता बनकर फूले नहीं समा रहे हैं। 

बता दें कि अमृता राव ने गर्भवती होने की बात को लंबे समय तक छिपाए रखा था। जह उन्हें र में एक क्लीनिक के बाहर अनमोल के साथ देखा गया था तब फैंस को उनकी प्रेग्नेंसी का पता चला था। नौवे महीने में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। अमृता ने इस बात को छिपाने के लिए अपने फैंस से माफी भी मांगी थी।

Post a Comment

और नया पुराने